*सीवान के थानों में दर्ज FIF को ऑनलाइन करने का काम शुरु*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
👉जिले के सभी थानों में नियुक्त किए गए कम्प्यूटर प्रशिक्षित कार्यपालक सहायक
🔸सीवान पुलिस मुख्यालय ने जिले में दर्ज प्राथमिकी को ऑनलाइन करने के लिए जिले में 23 थाना को आवाश्यक संसाधन मुहैया करा दिया गया है.इन सभी थानों के थानाध्यक्षों को कम्प्यूटर के साथ हीं
प्रशिक्षित कार्यपालक सहायक भी उपलब्ध कराए गए हैं.इन कम्प्यूटर कार्यपालक सहायकों ने थाना में दर्ज एफआईआर को आनलाइन करने का काम शुरु कर दिया है.अभी पूर्व में दर्ज कांडों के एफआईआर को ऑनलाइन किया जा रहा है, और अबतक 150 एफआईआर को ऑनलाइन किया जा चुका है.वहीं अगले 1 महीने में प्रतिदिन दर्ज होने वाले एफआईआर को ऑनलाइन किया जाना प्रारंभ हो जाएगा.
एफआईआर को ऑनलाइन करने से किसी भी अभियुक्त के बारे में जानकारी हासिल
करने के साथ ही मामले के अनुसंधान में बी तेजी आएगी, क्योंकि संबंधित
अनुसंधानकर्ता पूरे देश में दर्ज कांडों के वांछित अभियुक्तों के बारे
में जानकारी हासिल कर सकेंगे.





Recent Comments