छपरा।मंगलवार को मढ़ौरा नगर के मुख्य बाजार के स्थित सब्जी बाजार के पास से पुलिस ने छापामारी कर जुआ खेला कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार युवक धेनुकी निवासी नेतलाल सिंह का पुत्र विक्रम कुमार बताया गया है । मामले में मढ़ौरा थाना के पुअनि लालबाबू प्रसाद ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में कहा है की उन्हे गस्ती के दौरान जुआ खेलाये जाने की एक जानकारी मिली थी । जानकारी पर जब वे वहा पहुंचे तो कुछ लोग भागने लगे । इस दौरान विक्रम कुमार नामक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया । इसके पास से पुलिस ने पाच सौ रुपये का चार नोट और मौके से लॉटरी खिलाने वाला एक बोर्ड बरामद किया है । गिरफ्तार विक्रम ने खुद को स्टाफ बताते हुए पुलिस को लॉटरी संचालक के नाम के रुप में तकीना निवासी मोहर सिंह का पुत्र महावीर कुमार सिंह बताया है । पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है ।