
आग लगने से मुबारकपुर में एक राशन का दुकान जला
मढ़ौरा : थाना क्षेत्र के मुबारकपुर राहिमपुर में आग लगने से एक गवई राशन का दुकान जल कर खाक हो गया I आग लगने की सुचना के बाद गांव के लोगों ने अथक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका I बाद में सुचना पर पहुंची अग्निशमक की गाड़ी ने आग को नियंत्रित किया लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह से जल चूका था I राशन दूकान गांव के की मुकेश कुमार गिरि का बताया गया है I मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर अचानक दुकान में आग लगी दुकानदार जबतक कुछ समझ पाता आग बिकराल बन चुकी थी I आगलगी में दुकान में रखा चौकी, कंबल, चावल, आटा व अन्य किराना सामान सहित नगद दस हजार रूपया के जल जाने की बात पीड़ित के द्वारा बतायी गई है I




Recent Comments