माता के चक्षु पट खुलते ही पुजा करने के लिये उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

✍️धर्मेन्द्र कुमार /तरैया (सारण):तरैया प्रखण्ड के विभिन्न गाँवो सहित बाजारों पर हो रहे दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित माता का शनिवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चक्षु पट खुल गया।चक्षु पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने पूजा अर्चना किया।तरैया बाजार, फरीदनपुर बाजार ,माधोपुर,हरखपुरा सूर्य मंदिर परिसर एवं चौक,भलुआ बाजार ,शीतलपुर बाजार, अरदेवा ,शाहनेवाजपुर,पोखरेरा,नेवारी, नंदनपुर,गवन्द्री,भटौरा,डेवढ़ी,सरेया रत्नाकर,नारायणपुर,परौना,भटगाई, पचरौर,पोखरेरा ,भलुआ शंकरडीह एवं उसरी बाजार पर स्थापित माता की प्रतिमा का चक्षु पट खुल गया जहाँ दिन भर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी रही और लोगो ने पूजा अर्चना किया।