सारण :केडी पब्लिक स्कूल के
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किया गीत संगीत का तड़का
अमनौर /सारण

सरकार अगर शिक्षा के क्षेत्र में कारगर कदम नहीं उठाती है तो आम जनता को इसके लिए आगे आने की जरूरत है. अपने बच्चों में ज्ञान की भुख जगाएं. ताकि उसे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की लालसा जगे उक्त बातें अमनौर में केडी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में एमएलसी बीरेन्द्र नारायण यादव ने कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जरूरत है. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. उक्त मौके पर विधालय के छात्र छात्राओं ने गीत संगीत एवं नाट्य की प्रस्तुति की गई. वहीं विधालय के निदेशक चन्द्रकेत कुमार ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया. उक्त अवसर पर पूर्व जज दिनेश शर्मा, प्रदेश जदयू नेता नंदकिशोर सिंह, पूर्व प्राचार्य आरके शरण, अम्बिका प्रसाद, जिला पार्षद प्रतिनिधि गुडू सिंह, अल्पना मिश्र, किशोरी सिंह, मनन सिंह, पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी, कृष्ण कुमार सुमन, ब्रिजकिशोर सिंह, पप्पू सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा आदि लोगों ने अपनी अपनी विचार व्यक्त किए.




Recent Comments