सारण :वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध बालू से लदे तीन ट्रक को किया जब्त, दो गिरफ्तार
अमनौर /सारण
एसपी सारण के निर्देश पर वाहन चेकिंग के दौरान अमनौर पुलिस ने बालू से लदे ओवर लोडेड तीन ट्रक को जब्त किया. रविवार की सुबह एसएच 73 अमनौर चौक पर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग की जा रही थी. जहां अवैध रूप से ओवर लोडेड तीन ट्रक को मौके से जब्त किया गया. तथा मौके से दो चालक को भी हिरासत में लिया गया जबकि एक चालक फरार हो गया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं ट्रक चालक दरियापुर थाना क्षेत्र के केंवटीया गांव निवासी बलिराम राय तथा इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी कामेश्वर राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि राज्य सरकार द्वारा अवैध बालू खनन पर रोक के बावजूद भी अमनौर के मुख्य सड़कों से अवैध बालू की ढुलाई जारी है. इसके पूर्व भी अमनौर पुलिस ने इसको लेकर कई गाड़ियों को जब्त किया है. बावजूद धंधेबाज मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं.




Recent Comments