गोपालगंज :महिला की गला रेत कर हत्या करने की कोशिश
संदीप कुमार की रिपोर्ट

गोपालगंज:—- जिले के विशंभरपुर थाने के विजयपुर गांव में घर में सुई एक महिला को उसके घर में घुसकर गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की गई । सूचना मिलते ही विशंभर पुर थाने के थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने तुरंत पहुंच कर जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया । जख्मी महिला नंदकिशोर पडित की पत्नी 35 वर्षीय रीमा देवी बताई गई है । गला कटने के कारण महिला कुछ बोल नहीं पा रही है । वही उसके परिजनों ने बताया कि इसका पति विदेश मे रहता है । रीमा देवी घर में अकेली थी तभी गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुसकर गला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया । गला काटते ही वह फरार हो गया । फरार हुआ व्यक्ति इसी गांव का कुमार महतो का पुत्र रामसेवक महतों बताया गया है । बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है । थानाध्यक्ष कैलाश कुमार के वजह से महिला की जान बची । वही थानाध्यक्ष ने बताया कि काफी जाम से मशक्कत करने के बाद महिला को सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया । बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।




Recent Comments