सारण :एक ट्रक एफसीआई का खाद्यान्न के साथ ड्राइवर गिरफ्तार
#अभय सिंह /बनियापुर
बनियापुर(सारण)
छपरा मलमलिया राजमार्ग पर पुछरी बाजार पर सीवान ले जा रहा एक ट्रक पर एफसीआई का खाद्यान्न को गुप्त सुचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा ट्रक जब्त कर ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया।तथा ट्रक जब्त कर थाना पर लाया गया।
इस सम्बन्ध में प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी की एफसीआई का खाद्यान्न कालाबजारी के लिए ले जाया जा रहा है।जहाँ पुछरी बाजार पर ट्रक को जब्त किया गया चालक से खाद्यान्न के बारे में पूछा गया तथा उक्त का वैधानिक कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो ड्राइवर ने कोई कागजात नही दिखाया ।खाद्यान्न के संदिग्ध होने पर जब्त करते ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया।मामले में थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने मामले की अनुसन्धान किये जाने की बात कही है।
अभय सिंह बनियापुर




Recent Comments