
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के धोबवल गांव स्थित तालाब में मौजूद घड़ियाल को वन विभाग द्वारा अबतक नही पकड़े जाने के कारण ग्रामीण सहमे हुए है । ग्रामीणों का कहना है कि इस तालाब के किनारे सैकड़ो परिवार छठ व्रत के दौरान अस्ताचलगामी एवं उदीयमान भगवान भाष्कर को अर्घ्य देते हैं । ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है । सोमवार को जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ,मुखिया अनिल कुमार ,बीडीसी प्रतिनिधि रामज्ञास चौरसिया धोबवल गांव पहुँचे एवं हालात का जायजा लिया एवं इस मामले को लेकर सीओ से बात की । सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि साढ़े तीन बीघे में फैले इस तालाब की गहराई ज्यादा है जिससे वन विभाग की स्थानीय टीम घड़ियाल को पकड़ने में असमर्थ है । उन्होंने बताया कि छठ व्रत के पहले पटना से वन विभाग की टीम आनेवाली है । अगर टीम नही आ पाती है तो स्थानीय प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी ताकि छठवृतियों को परेशानी न हो । वही विधायक जनक सिंह ने भी दूरभाष पर जानकारी दी कि तालाब को लोहे की जाली से बैरिकेडिंग करायी जाएगी ताकि व्रती निर्भीक होकर छठ व्रत कर सकें ।




Recent Comments