सारण :एसएसबी के जवानों ने बिहार दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छत्राओ को किया सम्मानित
#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी /तरैया

तरैया:22मार्च 2018
सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत एसएसबी के जवानों ने आदर्श मध्य विद्यालय तरैया में विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया।जिसमें सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता के सफल छात्र-छत्राओ को एसएसबी के सेनानायक मधुकर अमिताभ ने शील्ड, कप एवम शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया।तीन किलोमीटर बालिका मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सूजा कुमारी,द्वितीय कुशुम कुमारी, तृतीय सुनीता कुमारी , पाँच किलोमीटर बालक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम अमृतेश कुमार,द्वितीय अजय कुमार,तृतीय पिन्टू कुमार,पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम अभिमन्यु कुमार तथा द्वितीय स्थान गोल्डी कुमारी ,वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम नंदनी कुमारी तथा द्वितीय स्थान आनंद कुमार को सम्मानित किया गया।उक्त मौके पर एसएसबी के इंस्पेक्टर शिव सिंह, एसआइ एस. के.चकमा,डीबी छत्री, एसएसआई हरिकांत मौर्या,धनबहादुर क्षेगी,एसएसबी जवान आकाश कुमार सिंह,प्रविन्द्र कुमार निगम,कल्याण दास, पुष्पेंद्र कुमार,निर्देश सुरेश,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ,एचएम धीरेन्द्र कुमार,धनेश्वर सिंह,महेश्वर सिंह, मो.अनीस,भिखारी दुबे,चंदेश्वर शर्मा व अन्य मौजूद थे।
#गाँव के गरीब बच्चों में खेल,कला व उनका मनोबल बढ़ाना कार्यक्रम का उद्देश्य-सेनानायक
32 वी वाहिनी एसएसबी मुजफरपुर के सौजन्य से तरैया एसएसबी बटालियन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एसएसबी के सेनानायक मधुकर अमिताभ ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाँव के गरीब बच्चों में खेल,कला और शिक्षा के प्रति उनका मनोबल बढ़ाना है।जिससे ये आगे चलकर अपने राज्य व देश का नाम रौशन करें।इसप्रकार का कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।यह कार्यक्रम विशेषकर नक्सल प्रभावित गाँवो में चलाया जाना है।जिससे वहाँ के लोग समाज के ।मुख्य धारा से जुड़ सके तथा सरकार के प्रति उ का विश्वास बढ़े।इसलिए भारत सरकार उनके लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।




Recent Comments