गाडोली:पूर्व सैनिकों का समस्या समाधान शिविर 23 को
आज़ाद नेब ( 8058220365 )  
जहाजपुर 20 मई। पूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ 23 मई को प्रातः 10-00 बजे से अपरान्ह 3-00 बजे तक जहाजपुर तहसील के ग्राम गाडौली में समस्या समाधान शिविर आयोजित किया जायेगा।
कमाण्डर आशुतोष शर्मा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी भीलवाडा ने सभी पूर्व सेनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों से आव्हान किया है कि शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान करावें।