सारण :मृतक के पत्नी को मिला परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक
#रिपोर्ट -सुरभि तिवारी /तरैया

तरैया:22मार्च 2018
पोखरेरा गाँव मे मृतक की पत्नी रमावती देवी को परिवारिक लाभ योजना के तहत मुखिया मीरा शर्मा ने 20 हजार रुपये का चेक दिया।मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि कामेश्वर महतो की मौत लगभग छः माह पूर्व अचानक हो गयी थी।इनका परिवार बीपीएल के तहत आता है।जो काफी गरीब है।इसलिए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा इन्हें 20 हजार का चेक परिवारिक लाभ योजना के तहत दिया गया।उक्त मौके पर पंचायत सचिव उमाशंकर गिरी,हरेन्द्र राय, उपेन्द्र कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।
सारण :मृतक के पत्नी को मिला परिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक




Recent Comments