सारण :एटीएम कार्ड का हेराफेरी कर लाखों रूपये उड़ा लेने वाले गिरोह का उद्भेदन,दो गिरफ्तार
#हरि किशोर सिंह /मशरक
मशरक (सारण) :
एसपी हरिकिशोर राय ने कहा कि मशरक थाना पुलिस एवं तरैया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अभियान के तहत जिले के विभिन्न बैक के खाताधारियों के खाते से एटीएम कार्ड का हेराफेरी कर लाखों रूपये उड़ा लेने वाले गिरोह का उद्भेदन करते हुए दो मुख्य सरगनाओ को गिरफ्तार कर किया है। इस मौके पर मशरक पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं ठाकुर राजेश्वर सिंह मुख्य थे। एसपी ने बताया कि जिले में विभिन्न बैंके के खाताधारियों के खाते से एटीएम कार्ड का हेराफेरी कर लाखों रूपये उड़ा लेने वाले दो अपराधियों को मशरक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने कहा कि मशरक थाना अंतर्गत तरैया मोड़ पर वाहन जांच के दौरान थाना पुलिस ने एक होण्डा सिटी कार से दो जर्किंग में 70 लीटर देशी शराब तथा एक कार्टून में अंग्रेजी शराब 48 बोतल(10 लीटर) कुल 80 लीटर देशी एवं विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त को पकड़ा। गिरफ्तार अपराधियों में तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई गांव के उमेश राय के पुत्र रवि कुमार तथा तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के रामजीत राय के पुत्र राजकिशोर यादव उ र्फ फौजदार बताया जाता है। गिरफ्तार दोनो के पास से कई एटीएम कार्ड, नगद 1लाख 25 हजार रूपये, सोना का सिकड़ी, चार मोबाइल एवं एक होण्डा सिटी कार तथा उसमें से दो जर्किंग में करीब 70 लीटर देशी शराब स्प्रीट एवं एक कार्टून में 48 बोतल अंग्रेजी शराब 10 लीटर कुल 80 लीटर शराब जो मलमलिया शराब सप्लाई करने जा रहा था।
गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों ने पुछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि वे दोनो सारण जिले के तरैया, मढौरा, अमनौर, भेल्दी मे घटनाओ को अंजाम दिया है