
सिवान :रघुनाथपुर प्रखण्ड मुख्यालय पर पंच एवं सरपंचों ने किया प्रदर्शन
*सात सूत्री मांग नही मानने से थे नाराज
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान
रघुनाथपुर(सीवान):_
रघुनाथपुर प्रखण्ड के सरपंच संघ,सभी पूर्व सरपंच,सभी पूर्व उप सरपंच व सभी पन्चो द्वारा मंगलवार को सुबह प्रखण्ड मुख्यालय पर हाथो में मांगो के समर्थन में तख्ती लिए सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष न्याय के प्रहरीयो द्वारा आमजनो को न्याय दिलाने में बाधक सात सूत्री मांग नही माने जाने की स्थिति में प्रखण्ड प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम 19 मार्च समाप्त हो जाने व मांग पुरा नही होने से नाराज सभी ने प्रखण्ड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया।जिसका नेतृत्व संघ अध्यक्ष रविन्द्र सिह ने किया।जनादेश एक्सप्रेस रिपोर्टर से बात करते हुए संघ अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय को संघ की ओर से की गई मांग की सूची सौप दी गई है।जिसका प्रतिलिपि अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को दी जा चुकी है।2011 से लेकर 2018 फरवरी तक लेखन सामग्री का भुगतान,उपकरण की राशि का अविलम्ब भुगतान, ग्रामकचहरी को लैपटॉप,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत आदेश की ग्राम कचहरी सरकारी भवन में चलाना लेकिन किस सरकारी भवन में इसका खुलासा नही करना,ग्राम कचहरी में सुरक्षा वास्ते चौकीदार की नियुक्ति एवं वर्तमान व पूर्व सरपंच ,पन्चो के नियत भुगतान को अविलम्ब करना।
मौके पर श्री निवास यादव , अजय प्रताप सिह , मलीह हैदर , काशी नाथ प्रसाद , दिलिप चौरसिया , रविन्द्र राम , विन्दा कुवँर , पप्पी ददेवी , सत्य नारायण मिश्रा आदि अन्य मौजूद रहे ।




Recent Comments