सारण : किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म व हत्या के मामले के अनुसंधान को लेकर अमनौर थाने पहुंचे एसपी
अमनौर /सारण

स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही नारापर पिछले वर्ष हुई एक किशोरी के साथ रेप कर हत्या कर दिये जाने के मामले का अनुसंधान को लेकर एसपी, सारण हरकिशोर राय अमनौर थाने पहुंचे. इस मामले में जहां हिरासत में लिए गए दो लोगों से गहन पूछताछ किया गया. वहीं मृतक के परिजनों तथा अन्य लोगों से भी गहन पूछताछ की गई. उक्त मौके पर एसपी हरकिशोर राय के साथ एएसपी मढौरा अशोक कुमार सिंह थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक मौजूद रहे. इस मामले में एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि इस घटना का अनुसंधान किया जा रहा है. काफी कुछ खुलासा हो चुका है. कुछ अन्य बिन्दुओं पर पूछताछ की जा रही है. इस कांड का मुख्य आरोपी भेल्दी थाने की पैगा सदर निवासी रबीन्द्र कुमार राय को यूपी के लखनऊ से पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.जिसने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए इस कांड से जुड़े लगभग आधा दर्जन लोगों के नाम भी पुलिस को बताया. हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों में ढोरलाही कैथल दलित टोला निवासी मनोज राम व ढोरलाही नारापर निवासी वृद्ध दीपनारायण राय बताया गया है. पुलिस के अनुसार दोनों को छपरा जेल भेजा जाएगा. बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही नारापर गांव के पडोस में पिछले 10मार्च 2017 को देवेन्द्र राय की 12 वर्षीय पुत्री काल्पनिक नाम पुजा कुमारी देर संध्या एक शादी समारोह में भोज खाने जा रही थी कि अपराधियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था. जिसको लेकर पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.