मितौली मे पुलिस का फ्लैग मार्च,भारी पुलिस बल तैनात
हसन आब्दी 
खीरी लखीमपुर 16 जून। शहर में रमजान के मद्देनजर भारी पुलिस बल ने SP व DM के आदेशानुसार फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमें पूरे क्षेत्र को शांतिपूर्ण माहौल में बनाए रखने की पहल की गई लखीमपुर के अलावा अन्य छोटे कस्बों मितौली मोहम्मदी निघासन पलिया धौराहरा आदि जगहों पर हुई भारी पुलिस बल ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया CM के कड़े निर्देशों के अनुसार पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई तनावपूर्ण माहौल ना पैदा हो सके तथा  कानून व्यवस्था से प्रदेश सरकार की खराब हो रही छवि को सुधारने के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस बल को सक्रिय करने का कार्य किया जा रहा है कुछ समय पहले जिले में एक वीडियो वायरल होने की वजह से जिले के हालात बेकाबू हो गए थे और हिंदू मुस्लिम दंगा भड़कने लगा था जिसे कानून व्यवस्था की बहुत अच्छी पेट और पकड़ की वजह से संतोषजनक बिना किसी हानि के निपटा दिया गया था इसीलिए जिले में ईद का त्यौहार निकट आते हुए शक्ति के साथ कानून-व्यवस्था को सख्त रखने का कार्य किया जा रहा है जिसकी जिसकी वजह से पुलिस बल बराबर फ्लैग मार्च करती नजर आती है।