सारण :उप्र मे बीजेपी सरकर गठन की मनौती पूरी होने पर मंदिर मे किया  रुद्राभिषेक

——

⏭दैनिक खोज खबर के लिये मनोकामना सिंह की रिपोर्ट:

——–

⏩मढौरा (सारण)

भाजपा के समर्थको ने शील्हौरी स्थित प्रसिद्ध शीलानाथ मंदिर मे उप्र मे भाजपा की सरकार गठन की मनौती पूरी होने पर पूरी विधि विधान से रुद्राभिषेक किया ।रविवार को भाजपा समर्थको ने ऐतिहासिक शिव मंदिर मे आचार्य पं.अशोक तिवारी ,नीरज मिश्र ,अतुल तिवारी ,धर्मेन्द्र मिश्र ,पवन तिवारी एवं रामपूजन दुबे ने विधि विधान पूर्वक रुद्राभिषेक कराया ।भाजपा समर्थको ने चुनाव पूर्व भाजपा की जीत होने पर मनौती मांगी थी की हम सभी शिव भक्त के साथ भाजपा के भी भक्त यानी सेवक है ।उप्र मे बीजेपी जीतेंगी तो विधि विधान से रुद्राभिषेक किया जायेगा ।यहा के लोगो मे महादेव के प्रति आस्था की  भावना मे अवधारणा बन चुका है की शीलानाथ मंदिर मे सही भक्ति भाव से मन्नते मांगने वालो को महादेव शिव निराश नहीं करते है ।इसलिये विशेष प्रयोजन करने वाले हमेशा ही मन्न्ते मांग अपनी कार्य की शुभारम्भ करते है और पूरी हो जाने पर फ़िर मंदिर मे आ अपनी जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद लेते है ।इसी मनौती स्वरूप रुद्राभिषेक किया गया ।इस मौके पर पपू सिंह ,रामजी सिंह ,सुदर्शन ठाकुर ,कमेश्वर श्रीवास्तव सहित दर्जनों बीजेपी के समर्थक उपस्थित थे ।

——-

न्यूज़ इनपुट -भूपेस भीम ,शील्हौरी (मढौरा)