सिवान(परमार मीडिया नेटवर्क) : चतुर्थ बिहार राज्य एकलव्य खेल प्रतियोगिता हेतु घोषित बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के 20 सदस्य टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी , लक्ष्मीपुर , मैरवा , सीवान की 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है,जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु बिहार की 18 सदस्यीय टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 4 खिलाड़ियों का चयन हुआ है ।

एकेडमी के सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार हैंडबॉल टीम के बाल वर्ग में निकेता कुमारी,सिन्धु कुमारी,निक्की कुमारी,मधु कुमारी,निशा कुमारी,मोनिका कुमारी,गुल्ली कुमारी,अंशु कुमारी,रुबी कुमारी एवं सोनाली कुमारी शामिल हैं, वही फूटबाल टीम में साबरा खातून,श्रुति कुमारी,काजल कुमारी एवं पल्लवी कुमारी शामिल हैं ।यह प्रतियोगिता पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 25 फरवरी से 27 फरवरी तक आयोजित है, जिसमें लगभग पाँच सौ से अधिक खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के भाग लेने की संभावना है। इस एकलव्य खेल में राज्य के विभिन्न खेल, जैसे हैंडबॉल फुटबॉल,बॉक्सिंग, हॉकी कुश्ती ,एथलेटिक्स जैसे खेल शामिल किए गए हैं ।

रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 3 वर्षों से बिहार सरकार आयोजित करते हुए आ रही है जिसके ऊपर करोड़ों रुपए खर्च होता है। इस प्रतियोगिता से बिहार सरकार को यह जानने का मौका मिलता है की सरकार द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों की योग्यता एवं खिलाड़ियों की योग्यता राज्य खेल संघ के खिलाड़ियों की तुलना में बेहतर है कि कमजोर है। पिछले वर्ष हैंडबॉल के खेल में सीवान की बालिका टीम ने बिहार सरकार की एकलव्य टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता था, वही फुटबॉल के खेल में बालिकाओं की प्रतियोगिता में बिहार राज्य फुटबॉल संघ की टीम ने राज्य सरकार की एकलव्य टीम को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया था । श्री पाठक ने बताया कि इस वर्ष भी हमारी टीम काफी सशक्त है और हम पदक लेकर जरूर लौटेंगे इस टीम को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राधा कुमारी ने प्रशिक्षित किया है। चतुर्थ बिहार राज्य एकलव्य खेल प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार सहित क्रीड़ा भारती के सीवान के जिलाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजू, प्रोफेसर अवधेश शर्मा, जिला मंत्री रोहित कुमार, सारण प्रमंडलीय संयोजक डाक्टर सुधीर कुमार सिंह, पत्रकार मनोज कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह , डॉ शरद चौधरी, डॉ शशि भूषण सिन्हा,रामा जी चौधरी ,वरीय अधिवक्ता इष्ट देव तिवारी, डॉ आर एन ओझा,डॉक्टर कौशल किशोर, सुनील कुमार दुबे, बीआरपी रमेश सिंह, काशीनाथ मिश्रा, सुरेंद्र शाह ,मुन्ना पांडे, रंजीत कुमार, विकास दीक्षित, अविनाश पांडे ,सहित कई लोगों ने बेहतर प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी है।