सारण :चार कार्ट्न विदेशी शराब बरामद
————–
लहलादपुर से अमित कुमार
—————
लहालदपुर (सारण)
जनता बाजार के समीप झारियो से पुलिस ने विदेशी शराब जब्त किया है। बरामद शराब में ब्लू इम्पीरियल ब्रांड कि करीब 100 लीटर अलग अलग बोतलों में पैक है। शराबियों कि भाषा में इसे फुल, हाफ व क्वार्टर कहा जाता है। बरामद शराब कि अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है। पुलिस का मानना है कि छापेमारी कि खबर कारोबारी तक पहुंच गयी थी इसलिए वह भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने अन्य जगहों पर भी तलाशी ली लेकिन सफलता नही मिली। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि शराब का स्टॉक करने वालो कि खैर नही है।