नारायणपुर से देशी शराब बरामद,धंधेबाज गिरफ्तार

तरैया(सारण) : नारायणपुर गाँव से रविवार की रात्रि पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ बिक्रेता शम्भू राम को गिरफ्तार कर सोमवार की सुबह जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की रविवार की रात्री पुलिस जीप अमनौर-तरैया मुख्य सड़क पर गश्ती कर रही थी तभी नारायणपुर गाँव में शम्भू राम के घर के सामने कुछ लोग एकत्रित दिखाई दिए जो पुलिस को देखते ही भागने लगे।शक के आधार पर भाग रहे लोगो का पीछा किया गया तो शम्भू राम पकड़े गये बाकी लोग भाग गये।पकड़े गये शम्भू राम ने पुलिस को बताया कि वह चोरी छुपे शराब लाता है और बिक्री करता है।उसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी लिया तो एक बोड़े में घर के कोने में 20 लीटर देशी शराब छुपा कर रखा था।बोड़े में 200 एमएल का 65 पॉकेट और 400 एमएल का 05 पॉकेट पाउच तथा दो पेप्सी के बोतल में 05 लीटर देशी शराब कुल 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।पाउच के पॉकेट पर बिहार का गौरव निर्माता मेसर्स ट्रिगुर विभरेज 601 एचपी सेंटर डाक बंगला रोड पटना लिखा हुआ था।फिर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रामपुर महेश घोघराहा नट टोली में छापेमारी किया जहाँ शराब बनाने वाली कच्ची सामग्री को पुलिस ने विनष्ट किया।