सारण :टीसी नहीं मिलने से आक्रोशित छात्रों ने राजमार्ग को जाम कर की नारेबाजी
कोपा –
छपरा -सिवान मुख्य मार्ग पर कोपा बाजार में राजकीय मध्य विधयालय के छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 85 को जाम कर शिक्षकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । छात्रों ने शिक्षकों पर मनमानी का आरोप लागाया व टीसी नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया । छात्रों ने कहा की आए दिन विधयालय प्रचार्य से पुछने पर टीसी कब मिलेगा तो प्रचार्य द्वारा हमेशा बरगलाने का भी आरोप छात्रों ने लगाया यही नही छात्रों ने कहा की हमेशा टीसी के लिए प्रखंड से लेकर जिला-मुख्यालय तक हम छात्रों को दौड़ाया जाता है । जिससे विवश होकर सड़क पर उतरने को मजबुर होना पड़ा है । वहीं इस बात की जानकारी जब प्राचार्य से ली गई तो प्रचार्य ने कहा विभाग से हीं टीसी नहीं मिला तो फिर विधयालय प्रशासन इसमें क्या कर सकता है । वहीं शिक्षक की मनमानी को प्राचार्य ने सिरे से नकार दिया । वही करीब आधे धंटे जलालपुर प्रखंड विकाश पदाधिकारी को स्थानीय लोगों ने काफी फोन किया पर प्रखंड विकाश पदाधिकारी का नंबर बंद कर सोय रहें । वहीं सड़क जाम हटाने पहुंचे थानाध्यझ मनिष कुमार को काफी मसक्त करनी पड़ी छात्र इतने उग्र थें की थानाध्यझ को जाम हटाने के लिए करीब 2 घंटे तक प्रयास करने के बाद छात्रों ने थानाध्यझ की छात्रों के सहयोग करने की बात पर जाम हटाया ।





Recent Comments