सीरियाई एयरबेस पर 59 टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों की बारिश का क्या था उद्देश्य? क्या अमरीका ने टारगेट हासिल कर लिया
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
ईरान के राष्ट्रपति ने अपने सीरियाई समकक्ष से शईरात एयरबेस पर अमरीकी मिसाइल हमले के बारे में टोलीफ़ोन पर बातचीत की है।
ग़ौरतलब है कि अमरीका ने शुक्रवार को तड़के सीरिया की शईरात एयरबेस पर 59 टॉमहॉक क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया था, इस एयरबेस को सीरियाई वायु सेना आतंकवादी गुटों विशेष रूप से दाइश के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल करती है।
रविवार को राष्ट्रपति हसन रूहानी ने सीरियाई राष्ट्रपति बशार असद के साथ बातचीत में अमरीकी हमले की कड़ी निंदा की।
इस बातचीत में सीरियाई राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि अमरीका इस हमले में अपना उद्देश्य प्राप्त करने में नाकाम रहा।
असद का कहना था कि इस हमले से अमरीका का उद्देश्य, आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाना था, जो सीरियाई सेना की लगातार प्रगति के कारण निराशा का शिकार हैं।
सीरियाई राष्ट्रपति का कहना था कि सीरियाई जनता, सरकार और सेना आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बशार असद ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरिया के साथ खड़े रहने के लिए तेहरान का शुक्रिया अदा किया।




Recent Comments