सारण : आंगनबाड़ी कर्मियों की बैठक,डीएम कार्यालय पर 11 जनवरी को धारणा में भाग लेने पर किया विचार विमर्श 
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम 
इसुआपुर . 
आंगनबाड़ी कर्मियों की बैठक संघ की जिला अध्यक्ष ललीता सिंह की अध्यक्षता में हुई .जिनमें उनके कार्यों ,वेतन ,सेवा व अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई .जिला सचिव मीरा सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने उन्हें केन्द्र संचालन के दौरान बच्चों के पोषण ,प्राथमिक स्वास्थ्य की देखभाल ,अनौपचारिक शिक्षा के साथ पूरक आहार उपलब्ध कराने ,शिशु एवं स्तनपान तथा गर्भवती माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी पुष्टाहार ,विटामिन ,प्रोटीन उपलब्ध कराने जैसे कार्य कराने की जिम्मेवारी सौंपी है .इसके अलावे राज्य सरकार द्वारा बीएलओ ,राशन कार्ड सत्यापन ,आर्थिक जनगणना ,जनगणना ,पल्स पोलियो ,फाइलेरिया,ओडीएफ ,जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र जैसे कार्य भी आंगनबाड़ी कर्मियों से करा रही है .बावजूद सरकार इनके पारिश्रमिक ,सेवा स्थायी व अन्य समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है .इन्हीं समस्याओं से संबंधित अपनी मांगों को लेकर राज्यव्यापी 11 जनवरी को डीएम आवास पर धारणा-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है .जिसमें अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया .