मांझी(सारण)। रविवार को महम्मदपुर स्थित बीसीएस सेंट्रल स्कूल परिसर में एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ घुमल सिंह तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने आसपास की सात पंचायतों के डीलरों के साथ बैठक किया। बैठक में सभी दुकानदारों से सभी कार्ड धारकों को सरकार के द्वारा दिये जाने वाले राशन उचित मूल्य पर देने का निर्देश दिया। सभी लाभुकों को मिलने वाली प्रति यूनिट तीन किलो चावल तथा दो किलो गेहूं निर्धारित मूल्य पर देने का निर्देश दिया।आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार को प्रखंड के सभी उप भोक्ताओं को निर्धारित मूल्य तथा कार्ड पर अंकित यूनिट के हिसाब से वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। किसी भी उपभोक्ता के द्वारा अनियमितता की शिकायत मिली तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजा जाएगा। बैठक में सोशल डिस्टेंस का पालन करने के तथा कोरोना से बचाव का पूरा ख्याल करने का आग्रह किया गया। इस मौके पर मुखिया मनीष कुमार सिंह, शैलेन्द्र उपाध्याय, सतेंद्र उपाध्याय, आकाश कुमार सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।