
टाटा मोटर के मैनेजर से लूट में असफल रहने पर अपराधियों ने मारी गोली
.देर शाम को चांप ओवरब्रिज पर दिया घटना को अंजाम
सिवान । मंगलवार की शाम होते-होते जिले के सराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप ढाला के ओवर ब्रिज के नजदीक एक बाइक पर सवार तीन अपराध कर्मियों ने टाटा मोटर के कमर्शियल मैनेजर से लूट की घटना को अंजाम देने में विफल रहने पर गोली मार दी। गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लगी हुई है। आनन-फानन में संध्या गश्त कर रहे सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम ने उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में घायल टाटा मोटर्स के मैनेजर का इलाज जारी है। घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक सराय ओपी थाना क्षेत्र के चांप गांव स्थित राजीव ट्रेड कॉम के मैनेजर अमितेश कुमार शुक्ला पिता स्वर्गीय धर्मराज शुक्ला(मूल निवासी पटना) व शुभम पांडे कैशियर टाटा मोटर से ड्यूटी कर शहर के महादेवा नई बस्ती लौट रहे थे ।तभी चाप ओवर ब्रिज पर एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया परंतु टाटा मोटर्स के मैनेजर अपराधियों द्वारा रुकने का इशारा करने के बावजूद नहीं रुके जिससे बौखलाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया। अपराधियों की गोली का शिकार टाटा मोटर्स के मैनेजर ने बताया कि अपराधियों ने अपने हथियार से दो गोली चलाई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित भी सिवान सदर अस्पताल पहुंच स्थिति का जायजा लिया।




Recent Comments