सारण :कोर्ट के आदेश पर सड़क से हटाया गया अतिक्रमण
#न्यूज़ इनपुट -अमित कुमार
जलालपुर:
कोर्ट के आदेश के बाद कोपा थाना क्षेत्र के बेलवा टोला में लम्बे समय से चल रहे अतिक्रमण को जलालपुर सीओ इंद्रवंश राय के नेतृत्व में कोपा थाना पुलिस ने मुक्त कराया सड़क व आम गैरमजुरवा जमीन पर बने दुकान, मकान तथा घर के छज्जों को तोड़ा गया साथ ही सड़क पर मवेशियों को खिलाने वाले नाद आदि को भी हटाया. विदिति हो की लंबे समय से लोगों द्वारा आम गैर मजुरवा जमीन तथा सड़क को अतिक्रमण किया गया था जिसके कारण आनेजाने वाले लोगों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता था. कई बार तो घंटो तक सड़क जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती थी. सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया पर कोई पहल नही कि गयी. बाद में जब कोर्ट से आदेश आया तो प्रशासन ने सख्ती से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया.




Recent Comments