सारण : ठंढ़ लगने से वृद्ध की मौत
#न्यूज़ इनपुट -अजहर करीम

इसुआपुर .
बिशुनपुरा गांव के 68 बर्षीय मुसाफिर साह की मृत्यु शनिवार की सुबह ठंढ़ लगने से हो गई .वे अभी भी बेहद स्वस्थ्य व कमाऊ सदस्य थे ,जो मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे .प्रखण्ड प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव, श्याम कुमार, लंकेश बाबा ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया .प्रमुख ने इस हाड़ कंपाती जानलेवा ठंढ़ से गरीबों की बचाव के लिए सरकारी व्यवस्था को कागजी खानापूर्ति कहा .उन्होंने कहा कि मैनें सीओ से प्रखण्ड के हर चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था लगाने की बात कही थी .बावजूद आपसी विवाद में जब्त की गई लकड़ी का उपयोग कर सीओ द्वारा सरकारी राशि गबन किए जाने की मंशा है .प्रमुख ने गरीबों को ठंढ़ से बचाव के लिए डीएम से कंबल व ऊनी कपड़े उपलब्ध कराने की मांग की है .




Recent Comments