सारण :अवतार नगर मे युवक की पंखे से लटका मिला शव –
#परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका , प्राथमिकी दर्ज-:
#न्यूज़ इनपुट -दिगविजय सिंह बबलू 

डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के धनौरा गांव मे तनख्वाह मांगने पर हत्या कर देने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।
धनौरा गाँव निवासी भरत सिंह की बाजार स्थित दुकान दुर्गा वस्त्रालय मे परसा थाना क्षेत्र के बहमारर गाँव निवासी जयकान्त सिंह के 22 बर्षिय पुत्र  सुमित कुमार सिंह दो वर्षो से काम करता था ।
उसका शव भरत सिंह के जिस मकान के रुम मे रहता था उस रुप के पंखे से लटका पाया गया ।
जिसकी सुचना सुबह देखने के बाद भरत सिंह ने स्थानीय थाना को दी ।
सुचना के बाद थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एस आई अरुण कुमार , ए एस आई शंकर दास एवं सीताराम पाण्डेय दल बल के साथ पहुँच मामले की छानबीन की एवं शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
वही सुचना पर पहुँचे एस डी पी ओ अजय कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुँच ने मामले की तहकीकात की एवं स्थानीय थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए ।
धटना की सुचना पर पहुँची मृतक की माँ ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतक की माँ शर्मिला देवी ने आरोप लगाया है कि मेरा बेटा दो वर्षो से भरत सिंह की दुकान दुर्गा वस्त्रालय मे काम करता था लेकिन मेरे बेटे को तनख्वाह नही दी जाती थी । बार बार देने की बात कह टाल दी जाती थी । सोमबार को रात मे मेरे बेटे ने फोन किया कि मै तनख्वाह लेकर कल घर आऊंगा । और लगता है कि मजदूरी की माँग करने पर मेरे बेटे को जान से मार दी गयी ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है । पेस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणो का खुलासा हो जाएगा ।