
ऐंजल पैड बैंक ने जरुरतमंद किशोरियो के बीच सेनेटरी पैड का किया मुफ्त वितरण
छपरा : सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” द्वारा “स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया” अभियान के तहत किशोरावस्था मे होने वाले हार्मोनल असंतुलन विषयक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन व जरूरतमंदो के बीच सेनेटरी पैड का मुफ्त वितरण किया गया। इस अवसर पर सारण के मढ़ौरा के आटा गाँव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय (बालक ) मे किशोरियो ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया अभियान के इस कार्यक्रम की शुरुआत में शहर के महिला चिकित्सिका डॉ किरण ओझा ने किशोरियो के बीच सेनेटरी पैड वितरीत कर किया।
शहर की महिला चिकित्सिका डॉ किरण ओझा ने कहा कि माहवारी स्वच्छता अपनाकर किशोरियां कई गंभीर बीमारियों से बच सकती है । उन्होंने कहा कि माहवारी के समय व्यवहार में परिवर्तन होना आम है खुद को संतुलित भोजन और संयम के साथ रहने से व्यवहार परिवर्तन या चिड़चिड़ापन से बचा जा सकता है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के कार्यक्रमो में शुरू से सहयोगी रौशनी ने कहा कि मढ़ौरा के आटा गाँव मे किशोरियो के लिए ऐसे कार्यक्रम होने से निश्चित परिवर्तन होगा,किशोरियों के लिए ऐसे कार्यक्रम क्रमबद्ध रूप से होते रहने चाहिए ।
*जरूरतमंद किशोरियो तक मुफ्त सेनेटरी पैड पहुँचाना “ऐंजल पैड बैंक” का लक्ष्य*
कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्यों को बताते हुए सोशल सर्विस एक्सप्रेस के भवर किशोर ने बताया कि ऐंजल पैड बैंक ने मढ़ौरा के आटा गाँव में पिछले कार्यक्रम में जरुरतमंदो के बीच सेनेटरी पैड का मुफ्त वितरण किया था फिर एक महीने के अंतराल पर सेनेटरी पैड का मुफ्त वितरण किया गया । गाँव-गाँव में जरुरतमंद बेटियों को मुफ्त वितरित किया जायेगा। ऐंजल पैड बैंक का संचालन जायका छपरा द्वारा किया जाता है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य तेरस कुमार,शिक्षक दसरथ राय,संतोष कुमार,कलावती देवी, सुनीता सिह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




Recent Comments