
महायज्ञ के प्रचार प्रसार के लिए श्रद्धालु भक्तो ने भव्य बाईक रैली निकाली
अमनौर :’स्थानीय एचआर काॅलेज के पास नवनिर्मित मंदिर में पंचमुखी हनुमान की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित ग्यारह दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ के प्रचार प्रसार के लिए श्रद्धालु भक्तो ने भव्य बाईक रैली निकाली. शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने लाल पीले वस्त्र धारण किए तथा हाथो में भागवा झंडे लिए हनुमानजी की जयकारा लगाते हुए बाईक रैली निकाली. जो अमनौर बाजार से चल कर गोसी अमनौर, परशुरामपुर, बगही, कुआरी, बलहा, शेखपुरा, भेल्दी, सोनहो, खोरीपाकड़ गोविंद सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण किया. उक्त बाईक रैली के माध्यम से लोगों को श्री मारुति नंदन महायज्ञ में भाग लेने के लिए अह्वान किया गया. बताया जाता है कि महायज्ञ का शुभारंभ तीन मार्च को जलभरी व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जायेगा तथा 13 मार्च तक चलेगा. जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. आयोजन समिति के सचिव व पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी ने बताया कि इस दौरान भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें श्रद्धालु भक्तो के मनोरंजन के लिए मौत का कुंआ, लक्ष्मण झुला, सहित कई संसाधन उपलब्ध रहेगें. वहीं सुरक्षा का भी पुरे इंतजार रहेगा.




Recent Comments