सीवान :तीसरी आंख की जद में 78 हजार 564 छात्र देंगे मैट्रिक की परीक्षा
– परीक्षा के लिए जिला में बनाए गए है 50 केंद्र, सिवान अनुमंडल में 39 एवं महाराजगंज अनुमंडल में बनाए गए है 11 केंद्र
– स्टैटिक, गश्ती दल, जोनल, सुपर जोनल दंडाधिकारियों समेत पुलिस पदाधिकारियों की होगी प्रतियुक्ति
#परवेज अख्तर
सिवान
– डीएवी पीजी कॉलेज में बनाया गया है दो बज्रगृह
सिवान: मैट्रिक परीक्षा को कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 21 फरवरी से 28 फरवरी तक चलने वाली मैट्रिक परीक्षा में जिला में 50 केंद्रों पर 78 हजार 564 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली अपराह्न 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक वही द्वितीय पाली अपराह्न दो बजे से अपराह्न 5:15 बजे तक होगी। प्रथम पाली में 38 हजार 975 छात्र जबकि द्वितीय पाली में 39 हजार 589 छात्र मैट्रिक की परीक्षा देंगे। हालांकि छात्रों के संख्या के बारे में अभी बोर्ड द्वारा फाइनल सूची नही प्राप्त हुआ है। दोनों पालियों में एक ही विषय की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा के संबंध में जिला प्रशासन पूरी तैयारी कर लिया है। बता दे कि इस बार की परीक्षा तीसरी आंख यानि सीसी कैमरे के जद में होगी। इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक केंद्र पर सीसी कैमरे लगाएं जाएंगे। हर केंद्र पर आवश्यकतानुसार सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। वही इसके अतिरिक्त हर पांच सौ परिक्षर्थियों पर एक वीडियोग्राफी की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है। कदाचारमुक्त परीक्षा की लिए जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। कदाचारमुक्त परीक्षा लेने के लिए स्टैटिक, गश्ती दल, जोनल, सुपर जोनल, पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनुक्ति की गई है जिसका चयन डीएम महेंद्र कुमार एवं एसपी नवीनचंद झा द्वारा कर लिया गया है। बता दे की हर परीक्षा केंद्र पर तीन-तीन स्टैटिक दंडाधिकारी, एक-एक पुलिस पदाधिकारी एवं चार-चार सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। ज्ञात हो कि परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय एवं महाराजगंज के कुल 50 केंद्रों पर 150 स्टैटिक दंडाधिकारी, 15 गस्ती दल जिसमे एक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी एवं चार-चार सशस्त्र बल है। इसके अलावा आठ जोनल दंडाधिकारी एवं चार सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनुक्ति सुनिश्चित की गई है। बता दे कि जिले में लागभाग दो सौ पुलिस पदाधिकारी, तीन सौ से ज्यादा पुलिस बल, दो सौ से ज्यादा दंडाधिकारी की तैनाती मैट्रिक परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तैनात किया गया है। डीएम ने हर हाल में परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि जिन केंद्रों पर नकल हुई तो सीधे केंद्राधीक्षक जिम्मेदार होंगे। साथ ही यह भी कहा कि एक बेंच पर दो परीक्षार्थी बैठेंगे। इन्होंने शख्त निर्देश दिया है कि सभी केंद्रों पर पूरी जांच के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश कराना है। सभी केंद्रों पर छात्राओं के जांच के लिए महिला बल एवं महिला दंडाधिकारी की प्रतिनुक्ति की गई है।
—
19 को दी जाएगी वीक्षकों को जानकारी
मैट्रिक परीक्षा को सफल बनाने के लिए एवं कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए 19 फरवरी को जिला मुख्यालय के डायट केंद्र, वीएम हाई स्कूल एवं महराजगंज अनुमंडल में सिहौता बंगरा हाई स्कूल में वीक्षकों को जानकारी दी जाएगी। वही डीएवी पीजी कॉलेज में दो ब्रजगृह का निर्माण किया गया है। ब्रजगृह में इंचार्ज के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर राय एवं एसएसए के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समर बहादुर सिंह को बनाया गया है।
—
नियंत्रण कक्ष से की जाएगी निगरानी
सिवान : मैट्रिक की परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए समाहरणालय परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसपर कोई भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है और परीक्षा से संबंधित परामर्श ली जा सकती है।
नंबर 06154 – 243704, 8544429980, 9431626160 एवं 9955998044 है। कोई भी शिकायत हो तो दिए हुए नंबर पर संपर्क कर सकते है। इसके प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास एवं महिला विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक प्रेम प्रकाश है।
—
सिवान में बनाए गए परीक्षा केंद्र
-डीएवी पीजी कॉलेज
– जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज
– इस्लामिया हाई स्कूल
– राजवंशी देवी गर्ल्स हाई स्कूल
-डीएवी हाई स्कूल
– वीएम हाई स्कूल
-ब्रजकिशोर हाई स्कूल
-आरके मिशन
-डॉन बॉस्को हाई स्कूल
– डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल
– महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर मखदूम सराय
– जेडए इस्लामिया इंटर कॉलेज
-आर्य कन्या हाई स्कूल
-विद्या भवन महिला कॉलेज
– दरोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज
-दरोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज
– आदर्श वीएम मध्य विद्यालय
– डीएवी पब्लिक स्कूल गोशाला रोड
– संघमित्रा पब्लिक स्कूल
– महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर माधव नगर
– दाऊद मेमोरियल हाई स्कूल
– डायट केंद्र
– डीएवी मिडिल स्कूल
– इकरा पब्लिक स्कूल
– जीडीके हाई स्कूल रसीदचक
– राजदेव सिंह कॉलेज
– राजा सिंह कॉलेज
– डीवीएम पब्लिक स्कूल
– इमामुअल मिशन हाई स्कूल
– वातायन पब्लिक स्कूल
– आरएस पब्लिक स्कूल
– सूफिया पब्लिक स्कूल
– दिल्ली पब्लिक स्कूल
– महावीरी विद्या मंदिर बरहन गोपाल
– प्रभावित देवी महिला कॉलेज
– आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज
– मिडिल स्कूल हरदिया
– मिडिल स्कूल ओरमा
– एमएस हाई स्कूल हुसैनगंज
महाराजगंज में बनाएं गए परीक्षा केंद्र
– एसकेजेआर हाई स्कूल
– एएनयूएस महिला कॉलेज
– एसबीएसएच
– आरबीजीआर कॉलेज
– डीएवी पब्लिक स्कूल
– उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल
– गोरख सिंह कॉलेज
– सरस्वती विद्या मंदिर
– संत जोसेफ पब्लिक स्कूल
– मिडिल स्कूल
– आर्य कन्या एमएस




Recent Comments