बून्दी: ब्राहाम्ण समाज के समाज के लोगों पर हो रहे हत्याचार को लेकर दिया ज्ञापन
अंचल राठौर
बूंदी 16 जून। ब्राह्मण कल्याण परिषद् के जिलाध्यक्ष तुषार पारीक के नेतृत्व में बूंदी जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ब्राह्मण समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचार पर ज्ञापन दिया और बूंदी सिटी पुलिस के थानाधिकारी मनोज सोनी के खिलाफ मौखिक रूप से शिकायत की।
कुंवारती निवासी पुजारी जी के आत्महत्या के पीछे जो मुख्य अभियुक्त खुले में घूम रहा हे और टोंक जिले के उनियारा में हुए नाबालिक ब्राह्मण लड़की की बलात्कार के बाद हुई हत्या पर कोई कार्यवाही अभी तक नहीं हुई हे जिसके सन्दर्भ में परिषद् के सभी पदधिकारियों ने एक आवाज में 7 दिन का टाइम देकर खुली चेतावनी जिला प्रशाशन को दी और अगर दिए गये समय में संतुष्टि पूर्वक कार्यवाही नही हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।इसी के साथ थानाधिकारी मनोज सोनी के खिलाफ उचित कार्यवाही की भी मांग की गयी क्योकि मनोज सोनी वो भ्रस्ट अफसर हे जो दिन के साथ साथ रात में शराब के नशे मे बूंदी की सड़को में आमजन में भय व्याप्त करने का कार्य क्र रहे हे। प्रदर्शन में जिला महामंत्री नवीन चतुर्वेदी , शिवसेना के कार्यवाहक जिलाप्रमुख गौरव भटनागर , bkp के शहर अध्यक्ष अक्षय शर्मा , युवा नेता अंकित भरद्वाज ,परशुराम ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष चेतन पंचोली, युवा नेता अमन जिंदल, युवा नेता प्रभात जैन, युवा नेता अनमोल कौशिक रूपेश शर्मा , परशुराम ब्रिगेड के शहर मंत्री बूंटी पंचोली, अजय गौतम , अनुराग गौतम, धीरज गौतम सहित सैंकड़ो भाई मौजूद रहे।




Recent Comments