सिवान :अध्यक्ष चुने जाने पर बधाईयों का तांता
# राजद कार्यकर्ताओं ने की खुशी का इजहार
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर

सिवान
जिले के भगवानपुर स्थित महाविधालय के प्रांगण मे पूर्व विधायक श्री मानिकचन्द राय के पुत्र एंव राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष(सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) के प्रो. रविन्द राय ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री अवध बिहारी चौधरी को राजद के प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी जाहिर करते हुये एक-दुसरे को रंग-गुलाल लगाकर मिठाईयाँ बाट खुशी का इजहार किया ।इस दौरान प्रो. रविन्द राय ने कहा की श्री अवध बिहारी चौधरी को संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चुने जाने पर राजद कार्यकर्ताओ मे एक अलग प्रकार की ऊर्जा प्रदान हुई हैं तथा फिर से पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।दूसरी ओर उन्होंने कहा कि सिवान जिलावासियों के लिए श्री अवध बिहारी चौधरी गाँधी जी के समान हैं और मेरे पिता जी के साथ कई वर्षो तक सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी तथा कदम से कदम मिलाकर एक साथ चले और दोनो लोग हमेशा जनता की विश्वास पर खर्रा उतरे ।
मौके पर प्रो. मो..हासिम अंसारी, प्रो. रामअयोध्या प्रसाद,हरेन्द पासवान,प्रो.लालबबबू राय,अनिल महतो(मुखिया),जयप्रकाश राय,रामेश्वर राम,त्रिलोकी साह,मन्नु कुमार यादव,राकेश यादव,अमन कुमारउर्फ सन्नी , राजू कुमार ,विक्की कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments