पीएम के संसदीय क्षेत्र की गंगा तट पर दिखी कौमी एकता की बेमिसाल
चंदनधारी युवकों ने रोजेदारों को खिदमत कर गंगा-जमुनी नजीर पेश की
शीतल प्रसाद गुप्ता
बलिया(यूपी) 23 जून। प्रदेश के योगी सरकार मे प्रधानमंत्रीके संसदीय क्षेत्र वाराणसी मे आज गुरुवार को गंगा की इस पावन तटपर केशरिया चंदनधारी युवकों ने रोजेदारों की खिदमत कर गंगा-जमुनी मिशाल जो पेश किया वह काबिले तारीफ है।
वाराणसी में गंगा के पावन तट पंचगंगा घाट के ऐतिहासिक शाही आलमगीर मस्जिद (धरहरा)में पार्षद अजीत सिंह की सदारत में आयोजित रोजा इफ्तार की दावत में कौमी एकता की बेमिसाल नजीर देखने को मिली।
माहे रमजान के २५वें रोजे को आयोजित इस इफ्तार में बड़ी तादात में रोजेदारों ने ल़जीज इफ्तारी से रोजा खोला। इस इफ्तार पार्टी की खास बात यह रही कि चारो तरफ से हिंदू धार्मिक स्थलों से घिरे इस मस्जिद में इलाके के तमाम हिंदू भाईयों ने रोजेदारों की दिल से खिदमत की।मस्तक पर केशरिया चंदन लगाये नौजवानों की रोजेदारों के प्रति सेवा भावना ने एक बार पुन: गंगा-जमुनी तहजीब को बल प्रदान किया।
इफ्तार के आयोजक इलाके के पार्षद अजीत सिंह ने इस मौके पर बताया कि वाराणसी विश्व पटल पर अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां कि गंगा-जमुनी तहजीब का बखान दुनिया भर के विभिन्न सम्प्रदाय के लोगों के बीच होना ही हमारे लिए गर्व की बात है।यहां के मंदिरों के घंटा-घड़ियाल की धुन और मस्जिदों की अजान की सजदाआें की अनोखी संगम हिंदू-मुस्लिम एकता की बेमिसाल नजीर प्रस्तुत करती है।
पार्षद ने बताया कि जिस गंगा-जमुनी संस्कृति और सभ्यता की दुहाई दुनिया भर में दी जाती है, दरअसल उस संस्कृति और सभ्यता का उद्गम स्थल यहीं गंगा मईया का पावन तट है जहां पांच नदियों गंगा,जमुना ,सरस्वती,किरणा एवं धूपपापा का संगम स्थल है। इन्ही पांच नदियों के संगम के कारण ही इस स्थान का नाम पंचगंगा पड़ा।इस मस्जिद के चारो तरफ पांच ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है,जिनमें मुख्य रूप से बाबा तैलंग स्वामी का मठ, बिंदू माधव का प्राचीन मंदिर,जगद्गुरु रामा नंदाचार्य के शिष्य स्वामी रामनरेशाचार्य का पवित्र स्थान ‘श्रीमठ ’, माता मंगलागौरी का प्राचीन मंदिर तथा श्री गोकर्ण मठ है।
*गंगा की पवित्र धारा के तट पर यह ऐतिहासिक मस्जिद ही गंगा जमुनी तहजीब का उद्गम स्थल है।*
इफ्तार के इस पाक मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों एवं समुदायों के लोगों ने एक साथ रोजा खोलकर कौमी एकता का बेहतरीन संदेश दिया। इस इफ्तार पार्टी में तमाम इज्जतदार व मानिंद लोगों ने शिरकत की जिसमें मुख्य रूप से  मौलाना मोहम्मद अहमद साहब, शादिक अली मुतवल्ली, महपूâज हुसैन, राकेश यादव, डा.नरेंद्र विश्वकर्मा, भोलानाथ जी, हामिद अंसारी,फजलुर्रहमान अंसारी,आकिब खान, टाईगर भाई,डॉ. संजय सोनकर, बच्चा दूबे, चंदन तिवारी,मनीष पाल,दिनेश प्रजापति (पार्षद), राशिद अली, मुन्ना भाई,किर्तनचौधरी, सुखलाल, शम्भू नाथ, राजू यादव, संजय टण्डन,अखिलेश टण्डन ,राजू शर्मा,राम चंदर अग्रहरी,अजय गुप्ता, चंदन चौरसिया, विकास बिंद, लखन शर्मा, रोहित यादव, पीयूष पाण्डेय, विश्वास गर्दे, संजय कसेरा, उदय नारायण यादव, नारायणमा हेश्वरी इत्यादि लोग मौजुद रहे।