मानहानि का मुकदमा दर्ज

#परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : दारौंदा प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. संजय कुमार कौशिक द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ. विनोद कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी अनीता सिन्हा द्वारा नियम व कानून को ताक पर रखकर जानबूझकर छल और कपट पूर्वक दो इपिक बनवाकर लोकसभा चुनाव में दो बार मतदान करने का आरोप लगाकर मुज्जफरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए यथाशीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई थी।