परवेज अख्तर(सिवान)/सिसवन. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत अंचल कार्यालय में सप्ताहिक जनता दरबार में करीब भूमि से संबंधित आधा दर्जन मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. सीओ इंद्र वंश राय ने कहा कि आधा दर्जन भूमि से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया है. वहीं कई मामलों को सीवान डीसीएलाआर के यहां निष्पादन के लिए व कार्रवाई के लिए भेजा गया है. मौके पर थानाघ्यक्ष विवेक कुमार शर्मा मौजूद रहे.