सीवान :राजद ने निकाला मशाल जुलूस,कल बिहार रहेगा बंद

#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर 
     
सीवान :
 सिवान में बुधवार शाम को  राजद नेताओं ने मशाल जुलूस निकाला।  मसाल जुलूस के द्वारा सिवान के सभी व्यवसाय वर्ग एवं  सभी जनता से अपील किया कि कल बिहार बंदी है और उसमें समर्थन आप सभी की जरूरत है क्यो की सरकार की  रीति और नीति दोनो खराब है शहर के डीएबी  मोड़ से होते हुए बबुनिया मोड़ जेपी चौक तक पहुंचे ।वही बिहार सरकार और केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गलत नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की और कल बिहार बंद करने का आह्वान भी किया इसी दौरान पूर्व केविना मंत्री   अवध बिहारी चौधरी ने एनडीए की सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से दोनों सरकार मिलकर व्यवसाय एवं अंय लोगों को जीने पर मजबूर कर दी है इसी के विरोध में कल बिहार बंद रहेगा और दोनों सरकार को उखाड़ फेंकने का काम  किया जाएगा ।