सारण :मशरक इंस्पेक्टर कार्यालय में हुई क्राइम मिटिंग
———–
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट 
———–
मशरक ( सारण )  :  
पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में रविवार के दिन क्राइम मिटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता मशरक के पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान ने की। क्राइम मिटिंग में रामनवमी का पर्व शांति पूर्ण माहौल में  सम्पन्न कराने तथा  चैती छठ व्रत को ले विशेष सतर्कता बरतने का दिशा निर्देश दिया गया। क्राइम मिटिंग में पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान के अलावे मशरक थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, इसुआपुर थानाध्यक्ष राणाप्रसाद व पानापुर थानाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर श्री पासवान ने अंचल थाना क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षो को सख्त निर्देश दिया कि थाना क्षेत्र में शराब माफियाओ पर विशेष नजर रखते हुए शराब बेचने वाले तथा पीने वालों की गिरफ्तारी हेतु सघन छापामारी अभियान चला गिरफ्तार किया जाये। सघन वाहन जाॅच अभियान चला बाइक का कागजात, त्रिपुल लोड, हेलमेट आदि जांच अभियान तेज किया जाये।  काण्डों का निष्पादन जल्द किया जाये। पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी पर कार्रवाई की जायेगी।