•मोतिहारी: 50 लाख की रंगदारी माँगने वाले अपराधी राजेश राय सुशील कुमार पटेल गिरफ़्तार

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:-मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अपराधियों के गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, पांच कारतूस और तीन मोबाइल बरामद किया है। अपराधियों पर व्यवसायियों से रंगदारी मांगने का आरोप है।
बता दें कि गिरफ्तार अपराधियों ने मधुबन के दो व्यवसायियों से 50-50 लाख की रंगदारी की मांग किया थी। दरअसल, राजेपुर के खाद व्यवसायी जयचंद्र प्रसाद और मधुबन के रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी उमेश चौधरी से फोन कर 50-50 लाख की रंगदारी मांगी थी।
रंगदारी मांगने में अपराधियों ने जिस मोबाइल का इस्तेमाल किया, उस मोबाइल का लोकेशन ट्रेस कर के दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में एक राजेपुर निवासी राजेश राय और दूसरा मधुबन निवासी सुशील कुमार पटेल है।




Recent Comments