सिवान :डीएलएड ओडीएल की अतिरिक्त संपर्क कक्षाएं 25 फरवरी से होगी शुरू
न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सीवान-:
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, शिक्षा विभाग बिहार सरकार के निदेशक के निर्देशानुसार राज्य के सभी डाइट/बायट/पीटीईसी/सीटीई में संचालित विश्व बैंक संपोषित योजनान्तर्गत डीएलएड ओडीएल द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर की संपर्क कक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो जायेगी। इसके लिए संपर्की साधनसेवियों के द्वारा अतिरिक्त संपर्क कक्षाएँ लेनी होगी। डायट के वरीय व्याख्याता हृदयानंद सिंह ने बताया कि सत्र जुलाई 2016 (2016-18) का तृतीय सेमेस्टर की संपर्क कक्षा रविवार को एवं सत्र जनवरी 2018 ( 2017-18 ) का द्वितीय सेमेस्टर की संपर्क कक्षा शनिवार/रविवार को अध्ययन केन्द्र की सुविधा के अनुसार संचालित की जायेगी। वहीं व्याख्याता पप्पू कुमार ने बताया कि प्रत्येक सेमेस्टर की न्यूनतम 25 संपर्क कक्षाएं संचालित करने का विभागीय निर्देश प्राप्त है। बता दें कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सरकारी, अनुदानित और निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को 31 मार्च 2019 तक हर हाल में शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि सभी सेमेस्टर की परीक्षाएं वर्षों से लंबित हैं। जिससे हजारों अप्रशिक्षित शिक्षक प्रशिक्षण के लाभ से वंचित हैं।




Recent Comments