क्रीड़ा भारती : सीवान के द्वारा सुषमा स्वराज को दी गई श्रद्धांजलि
➖➖➖➖

🔥सीवान :भारतीय राजनीति की विदुषी महिला व भारत के पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी विश्व के राजनीति में हमारी भारतीय संस्कृति की प्रतिनिधि थी । उक्त बातें रविवार को सीवान गांधी मैदान स्थित क्रीड़ा भारती के कार्यालय पर स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार ने कहा । इस मौके पर सुषमा स्वराज जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर के क्रीड़ा भारती के सदस्य व नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने श्रद्धांजलि दी ।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्कार भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता अधिवक्ता अश्विनी कुमार ने अपने स्वर्गीय स्वराज जी के साथ व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वे हम सब की बड़ी बहन थी । वही भाजपा नेता प्रदीप कुमार रोज ने उनके राजनैतिक सफर का विवरण देते हुए कहा कि वे कुशल प्रशासक थी । इस मौके पर पत्रकार डाक्टर विजय पाण्डेय ने सुषमा जी के जीवन के कानूनी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि वे एक अनुभवी राजनेता के साथ – साथ एक सफल अधिवक्ता भी थीं । वही अधिवक्ता व क्रीड़ा भारती सीवान के उपाध्यक्ष राजीव रंजन राजू ने कहा कि सुषमा जी एक कुशल राजनेता के साथ – साथ अनुभवी अधिवक्ता, एक सफल गृहिणी व एक संवेदनशील इंसान थी । वे एक विदेश मंत्री के रूप पूरे विश्व में भारत की एक बेहतरीन छबि प्रस्तुत की है ।सभा को अधिवक्ता
दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर क्रीड़ा भारती सीवान के उपाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश शर्मा, सह जिला मंत्री डाक्टर सुधीर कुमार सिंह उर्फ नन्हे जी, कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार सिंह व रोहित कुमार , प्रवीण कुमार सिंह सहित क्रीड़ा भारती के दर्जनों सदस्य व शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें ।
••••••••••••••
परमार मीडिया : सीवान { बिहार }