कड़ाके के ठंड को लेकर डीएम का निर्देश –

जनादेश/छपरा। कड़ाके की ठंड एवं शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा ने जिला के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों के वर्ग 8:00 तक के बच्चों के लिए शैक्षणिक गतिविधि को 10 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश निर्गत कर दिया है। कक्षा 8 से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधि 10:00 बजे प्रातः काल से 3:00 अपराह्न तक ही संचालित की जा सकेगी।