बेतिया – बगहा:– तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 45 वर्षिय महिला हुई गम्भीर रूप से घायल
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प. च बिहार:– 
प्रखण्ड बगहा एक के चखनी राजवटिया पंचायत के मगनीराम की पत्नी बाइक की ठोकर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गईं  महिला अपने घर से दोपहर में वकरि लेकर चराने के लिए जा रही थी कि गांव के ही पास चखनी बाजार हनुमान मंदिर के समीप  तेज रफ्तार से आरहे बाइक सवार ब्यक्ति ने अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी जिससे महिला गिर पड़ी और उसका सर फट गया मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने  घायल महिला को पास के चिकित्सक को दिखाया और बाइक सवार व्यक्ति को पकड़ अपने कब्जे में कर बगहा थाना को सूचित किये स्तिथि कंट्रोल नही होने पर घायल महिला को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ जाँचो प्रांतघायल महिला को बेतिया एम जे के रेफर कर दिया गया बाइक सवार मालिक की पहचान प्रखण्ड बगहा एक के मेहुडा निवासी फारुख अंसारी के पुत्र के रूप में कई गए है एवं मौके पहुचे बगहा थाना बाइक अपने कब्जे में कर ली है