सारण :परसा में शादी के नीयत से अपहृत किशोरी बरामद
परसा:थाना कांड संख्या 65/18 में अपहृत किशोरी को पुलिस ने स्थानीय बजार से शुक्रवार की रात बरामद करके शनिवार को किशोरी को 164 ब्यान के लिए छपरा न्यालय भेज दिया।मालूम हो कि किशोरी की अपहरण को लेकर किशोरी की मां ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।प्राथमिकी में बताया गया है कि गत 16 अप्रैल की शाम को किशोरी शौच करने गई थी।जो देर रात तक घर नही लौटी तो पता किया गया तो पता चला की गाँव के ही नितेश कुमार , नागेन्द्र राम , राधिका देवी और रंजीत कुमार सभी लोग बहला फुसला कर शादी की नियत से नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया है ।शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगा अपहृता की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।प्राथमिकी के अधार पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने पहल करते हुए स्थानीय बजार से किशोरी को बरामद करने में सफल रहा।




Recent Comments