नौतन:- जमीनी विवाद मे आधा दर्जन घायल , मौके पर पहुंची तीन थानो की पुलिस, पुलिस छावनी मे तब्दील

दैनिक खोज खबर मदन सिंह नौतन संवाददाता की रिपोर्ट :- नौतन –थाना क्षेत्र के हाईस्कूल चौक के समीप जमीन के विवाद को लेकर सोमवार को बिका सहनी और ध्रुप प्रसाद के बीच मारपीट शुरू हो गई स्थिति इतनी गम्भीर हो गई कि नौतन बैरिया तथा जगदीशपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पा लिया लोगो को बीच बचाव कर घायल को इलाज के लिए नौतन प्राथमिक केंद्र मे उपचार के लिए भेज जगह को पुलिस छावनी मे तब्दील कर दी गई।

वही घायलो मे रागिनी कुमारी अंजलि कुमारी ध्रुप प्रसाद प्रेमशीला देवी इंदु देवी रीता देवी शुधाकुमारी पुनम देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई जिन्हे इलाज के लिए भेज दिया गया है वही कुन्दन कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है आवेदन के आलोक मे प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी वही दसरा पक्ष घटना स्थल से फरार है।




Recent Comments