सारण:परसा में पेशाब घर बना शोभा की बस्तु
#रिपोर्ट :दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा-नगर पंचायत परसा बजार स्तिथ दरोगा राय पुस्तकालय के समीप स्तिथ महिला पुरुष पेशाब घर का उपयोग नही होने से शोभा की बस्तु बन गई है।गत एक साल पूर्व स्वच्छ योजना के तहत बजार में आने जाने वाले राहगीर तथा स्थानीय दुकानदारो की सुबिधा उपलब्ध कराने के उदेशय से लगभग एक लाख 10 हजार की लगत से महिला पुरुष पेशब घर का निर्माण कराया गया था।निर्माण होने से स्थानीय दुकानदारो में सुबिधा मिलने की उम्मीद जगी थी।लेकिन नियमित कमड़े में ताला बंदी होने से दुकानदारो को लाभ नही मिलता है।स्थानीय दुकानदार के अनुसार गत एक साल पूर्व खास कर बजार में महिलाओं की बिशेष सुबिधा की ख्याल से महिला पुरुष पेशब घर का निर्माण कराया गया था।लेकिन निर्माण की एक साल में महिला पेशब घर की रुम ध्वस्त हो गया।जो बंद डिब्बा के तरह फेका हुआ है।जिसका कोई शुद्धि लेने वाला कोई नही है।नवनिर्मित पेशाब घर निर्माण कार्य की गुणवक्ता की पोल खोल रहा है।जबकी पुरुष पेशब घर में अभी भी ताला बंदी होने से जनता को लाभ नही मिलता है।स्थानीय दुकानदारो ने ध्वस्त पेशाब घर को पुनः निर्माण कराने तथा पेशाब घर को 24 घंटे नियमित खुला रखने की मांग किया।ताकि सरकार की योजना की लाभ जनता को मिल सके।
#क्या कहते है पदाधिकारी-
महिला पुरुष पेशब घर के सम्बन्ध में शिकायत मिला है।तत्काल रूम में ताला बंद रखने और ध्वस्त कमरे की जांच कराया जायेगा।और दोषियों पर करवाई किया जायेगा।-
मनीष कुमार
कार्यपालक पदाधिकारी
नगर पंचायत परसा बजार