सारण :​स्वच्छ भारत मिशन के प्रखण्ड समन्वयक हुए संविदा मुक्त
* तरैया बीडीओ ने डीडीसी से किया था शिकायत

तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट                
मुख्यमंत्री के सात निश्चय के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम में लापरवाही करने वाले प्रखंड समन्वयक को महंगा पर गया.स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तरैया प्रखंड समन्वयक को डीडीसी सारण ने संविदा मुक्त कर दिया है. प्रखंड समन्वयक मणिलाल महतो के खिलाफ तरैया बी डी ओ राकेश कुमार सिंह ने शिकायत किये थे. श्री महतो के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाया गया था. कार्यों में लापरवाही, लगातार स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देना, वरीय पदाधिकारियों के आदेश का उलंघन करना व स्वच्छता के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होना उक्त संविदा कर्मी को महंगा पर गया. शिकायत के आलोक में उप विकास आयुक्त ने जाँच कराया और आरोप सही पाए जाने पर मणिलाल महतो को कार्य मुक्त कर दिया गया है. बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी कर्मी के स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. लापरवाही की शिकायत पर कार्रवाई तय है.