जश्ने यौमे विलादत ए इमाम हसन मनाया गया
हसन आब्दी
मितौली / खीरी 11 जून। पैगम्बरे – ए – इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हसन अ0स0 के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शहर मे कई जगह मेह्फिलो का दौर चला। इस मौके पर नज़र – ए – इमाम के साथ दस्तरख्वान – ए – इमाम का आयोजन भी किया गया। हज़रत इमाम हसन के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शहर मे रोज़ा इफ्तार के बाद भी जश – ए -मेह्फिल का दौर चला।
देर रात तक सजी मेह्फिलो मे उलमा व शायरो ने अपने अपने अंदाज़ से हज़रत इमाम हसन को खिराजे अकीदत पेश की। इसी क्रम मे हुसैनी इमाम बाड़े मे भी एक मेह्फिल का आयोजन किया गया जिस्मे बहार से आये शायरो ने अपने अपने कलाम पेश किए मेह्फिले इमाम हसन को मौलाना सैय्यद शाने हैदर ज़ैदी ने संबोधित किया। उन्होने हज़रत इमाम हसन की शिक्षाओ पर प्रकाश डाला।उन्होने बताया की 15 रमज़ान का दिन रसूले खुदा स0 व0 के लिए बड़े ही खुशी का दिन था। इस दिन उनकी बेटी जनाबे फातिमा ज़हरा स0अ0 बेटे की विलादत हुई थी ।उन्होने बताया की हज़रत इमाम हसन अ0स0 इल्मी मर्तबे मे बहुत बुलंद थे उनके सामने बड़े बड़े उलमा नही टिक पाते थे। वे कमसिनी मे ही इल्मी महारत हासिल कर चुके थे. मेह्फिल मे मौलाना जावेद हसन दिल्ली , सैय्यद फर्मान ज़ैदी , सैय्यद हसन जाज़िब आब्दी , मो. अब्बास आब्दी एड. , आज़मी , अर्शी हसन , ज़फर मेहंदी , शबीह हैदर आब्दी मौलाना सैय्यद कौनैन आब्दी, मोहम्मद हैदर ,हैदर अब्बास , रज़ा हुसैन , सज्जाद मेहंदी , आदिल रिज़वी अली मेहंदी , आदि मौजूद रहे। अन्त मे सभी का आभार नज़र हैदर ने व्यक्त किया ।




Recent Comments