प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चलाया जा रहा है टीकाकरण महाअभियान।

पानापुर(सारण)कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान माइक्रोप्लान के अंतर्गत प्रखंड के सात केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना के टीके लगाये जायेंगे।इस बात की जानकारी देते हुए बीडीओ राकेश रौशन ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर इस विशेष टीकाकरण अभियान की सारी तैयारी कर ली गयी है एवं प्रत्येक केंद्रों पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है ।स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पानापुर के अलावे धेनुकी पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दुबौली , बेलौर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरलीमठ ,टोटहा जगतपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी नरोत्तम ,महम्मदपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खजूरी ,रसौली पंचायत के मध्य विद्यालय रसौली एवं भोरहां पंचायत के प्राथमिक विद्यालय जीपुरा में शुक्रवार को टीके लगाये जायेंगे।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार गौरव ने बताया कि प्रत्येक केंद पर छह- छह सौ टीके का लक्ष्य निर्धारित है जिसमे कोविशिल्ड एवं कोवैक्सिन दोनो टीके उपलब्ध रहेंगे।