
मढ़ौरा(सारण): कोरोना को लेकर अब जरूरतमंदों के बीच सहायता के हाथ बढ़ने लगे हैं। विमान संचालन समिति के अध्यक्ष रूपेश सिंह ने संकट की इस घड़ी में खाद्य सामग्री देने की शुरुआत की है। सबसे पहले यह कार्य मढ़ौरा बिधानसभा के नगरा प्रखंड से आरम्भ हुआ। रूपेश सिंह ने कहा कि सारण का मैं भी बेटा हूं और इस धरती के प्रति मेरा भी कर्तव्य बनता है। अपना भाई या साथी संकट में है तो हर हाल में खड़ा रहना है। आपको जानकारी होना चाहिए की श्री सिंह ने नौकरी करते हुए समाज में लोगों का सेवा करना, कोई भी परिस्थिति हो उसमें हमेसा खड़ा नज़र आते हैं। आज इस कार्य में उनके साथ नगरा से विशाल राज, आदर्श पराशर, फनिंदर सिंह आदी ने भरपूर सहयोग किया।




Recent Comments